• Thu. Feb 12th, 2026

वृंदावन में पेड़ पर लटका मिला आगरा से लापता युवक का शव

ByVijay Singhal

Oct 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन स्थित केशवधाम इलाके के अनुकंपा गेस्ट हाउस के पास सोमवार की सुबह युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक आगरा के कागारौल इलाके का रहने वाला था। वह चार दिन पहले घर से कानपुर जाने की बात कहकर निकला था। रविवार रात वह ट्रेन के जरिये मथुरा आया और यहां आत्महत्या कर ली। इस घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। कागारौल थाना क्षेत्र के गांव उजरई निवासी विश्वेंद्र सिंह (27) पुत्र जीवन सिंह कानपुर के किसी पुलिस थाने की चौकी पर काम करता था। उसके चचेरे भाई खेम सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को विश्वेंद्र घर से कानपुर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उससे किसी का कोई संपर्क नहीं हो पाया। सोमवार सुबह वृंदावन पुलिस द्वारा उसके फंदे से लटकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि विश्वेंद्र के पास एक रेल टिकट मिली है। यह 15 अक्तूबर की आगरा से मथुरा यात्रा की है। जांच में सामने आया है कि विश्वेंद्र शादीशुदा था। परिवार में वह तीसरे नंबर का था। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह में आत्महत्या का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.