• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यकारिणी की हुई बैठक:द्वारिकाधीश मंदिर से रंगेश्वर महादेव तक का क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित

ByVijay Singhal

Oct 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम बोर्ड कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये है जिसके अंतगर्त मथुरा पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग के क्षेत्र विश्राम घाट से रंगेश्वर महादेव मंदिर तक के क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा होटल धर्मशाला सर्विस अपार्टमेंट में डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन के नाम पर यूजर चार्ज प्रति रूम प्रति दिन 10 रूपये की दर से वसूला जायेगा। वार्ड नं. 51 के पार्षद मुकेश सारस्वत ने प्राईवेट हॉस्पीटल और नर्सिंग होम पर यूजर चार्ज बहुत कम अधिरोपित होने की बात बताते हुए 50 रूपये प्रति दिन रूम के हिसाब से वसूलने का प्रस्ताव दिया। एक कमरे का एक वर्ष का यूजर चार्ज 18 हजार 250 रूपये बैठेगा। इसके लिए पूर्व से तैयार उपविधि में परिबर्तन कराये जाने का फैसला लिया गया। एक लाख रूपये के छोटे निर्माण मरम्मत कार्य टैण्डर से न कराकर कुटेशन पर कराये जायेंगे। कार्यकारणी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर विनोद कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिये कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को समाधान दिवस के उपरांत निगम कार्यकारणी की बैठक हुआ करेगी जिसमें भवन निर्माण हेतु जारी होने वाली एनओसी, टैण्डर, विकास कार्य की स्थिति से अवगत कराया जायेगा। वार्ड नं. 6 के पार्षद हनुमान सिंह ने प्रस्ताव रखा कि ई-रिक्शा का पंजीकरण करते हुए 10 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से वार्षिक 3650 रूपये लिया जाये जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। सेवा निवृत्त कर्मचारियों का तत्काल बकाया धनराशि के भुगतान का भी फैसला लिया गया। वार्ड नं. 40 के पार्षद धनंजय सिंह लोधी ने सभी नालों को तलीझाड साफ कराने का प्रस्ताव रखा। बैठक में महानगर के चौबिया पाडा गली गुजराना में बने पार्क दरेसी का नाम लोकतंत्र रक्षक सेनानी सजाज सेवी स्व. पं. हरी प्रसाद चतुर्वेदी (हरी गुरू बिजली वाले) के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सदर बाजार स्थित सामुदायिक चिकित्सालय का नाम समाजसेवी रोशन लाल सैनी के नाम रखने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। बैठक में वृन्दावन नगर में अलग-अलग स्थानों पर 19 महपुरूषों की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। वहीं 13 राशन की दुकानों को उच्चीकृत कर मॉडलशॉप के रूप में बनाने पर निर्णय आगामी बैठक में करने की बात कही गयी। बताते चलें कि एक दुकान को मॉडल शॉप बनाने के लिए निगम को आठ लाख पचास हजार रूपये व्यय करने होंगे।

बैठक में नगर आयुक्त शशांक चौधरी, अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल/अनिल कुमार के अलावा कैबिनेट सदस्य वैभव अग्रवाल, अंकुर गुर्जर, श्रीमती रेनू तिलकवीर चौधरी सहित निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.