• Thu. Feb 12th, 2026

दिल्ली-मथुरा हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

ByVijay Singhal

Oct 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शनिवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा दिल्ली-मथुरा हाइवे पर हुआ। राहगीरों ने देखा तो रुक गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। छाता थाना क्षेत्र के शुगर मिल के सामने शनिवार की देर शाम हुआ। यहां मनवीर एवं भरत निवासी मोरे का नगला कस्बा की तरफ से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-19 पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों उछलकर दूर जा गिरे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस चालक ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। खबर पाकर परिजन रोते-बिलखते पहुंचे। परिजन ने बताया कि भरत सुबह किसी काम से अपनी ससुराल मानागढ़ी गया था। लौटते वक्त हादसा हो गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.