• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में फेसबुक दोस्त पर भरोसा कर होटल में मिलने पहुंची छात्रा, तभी पड़ गया पुलिस का छापा; हकीकत जान छूटे पसीने

ByVijay Singhal

Oct 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता में एक युवक ने नाम बदलकर सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रा से दोस्ती की। उसे ब्लैकमेल भी किया। शुक्रवार को उसे कोतवाली से महज 500 मीटर दूर स्थित होटल में शुक्रवार को कमरा बुक कर बुला लिया। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और दोनों को पकड़ लिया। इससे गुस्साए महासभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि पकड़ा गया युवक पिछले माह से किशोरी के पीछे पड़ा था। उसके अश्लील फोटो बनाकर उसको ब्लैक मेल कर रहा था। शुक्रवार को छाता के होटल में युवक ने खुद के आधार कार्ड से कमरा बुक किया। सूचना मिलने पर सदस्यों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि आरोपी कोसीकलां निवासी मुशर्रफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। युवक ने केवल अपना आधार कार्ड लगाकर कमरा बुक किया था। यहीं छात्रा को बुला लिया। पूर्व में किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। होटल मालिक गया (बिहार) गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मुशर्रफ ने सोशल मीडिया पर नाम बदलकर छात्रा से दोस्ती की थी। वह उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो समेत अन्य सुसंगत धाराओं के केस दर्ज किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.