• Fri. Feb 13th, 2026

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- चिकित्सकों के प्रयास से ही औसत आयु 32 से 70 वर्ष हुई

ByVijay Singhal

Oct 15, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सक अपना धर्म बखूबी निभा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि स्वतंत्रता के समय जो औसत आयु मात्र 32 थी वह वर्तमान में 70 वर्ष हो चुकी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले के चौथे दिन शनिवार को दीनदयाल धाम स्थित मधुकर सभागार में राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका विषयक संगोष्ठी में डिप्टी सीएम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। संगोष्ठी संयोजक एवं प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ. प्रशांत गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभाग केजीएमयू लखनऊ के प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा निशुल्क होनी चाहिए। कार्यक्रम में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा, एफएच मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद, फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज, केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा और केएम मेडिकल कॉलेज मथुरा के चिकित्सकों सहित करीब 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। लोकेंद्र कौशिक मथुरा, पूरन डाबर आगरा, मोहन स्वरुप भाटिया मथुरा, डॉ. ऊषा यादव आगरा, डॉ. पंकज भाटिया आगरा, रंजीत सामरस आगरा, मानव वर्ण संस्था वृंदावन और राजीव अग्रवाल बृजवासी मिठाई को बृज श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं आगरा के डॉ. प्रभात लवानियां, डॉ. अखिल प्रताप सिंह और मथुरा के डॉ. बीसी गोयल, डॉ. बीबी गर्ग को चिकित्सक सम्मान से सम्मानित किया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.