• Thu. Feb 19th, 2026

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्टेट कार्यालय कक्ष में कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक ली

ByVijay Singhal

Oct 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा 04 अक्टूबर। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्टेªट कार्यालय कक्ष में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए सहित अन्य काॅलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ छात्र छात्राओं हेेतु चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक ली।
श्री सिंह ने निर्देश दिये कि छात्र छात्राओं को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलायें और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति से लाभान्व्ति करें तथा अनुसूचित छात्रावासों के सभी व्यवस्थायें बेहतर करें। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट सभागार में सोशल सेक्टर के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्देश दिये कि विधवा, वृद्धा, दिव्यांग आदि के पेंशन प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करायें और सभी लाभार्थियों को पेंशन से लाभान्व्ति किया जाये। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में प्रगति लायें और निरंतर उक्त योजनाओं से पात्र व्यक्तियों तक इस योजनाओं को पहुॅचायें।
इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिये कि संबंधित प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नहरों की सिल्ट सफाई करायें। मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता करें और उनसे सुझाव लेते हुए जनहित में सिंचाई संबंधी कार्य करें, जिससे आमजनता की शिकायतें प्राप्त हो सकें। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और जनता तथा प्रतिनिधियों की शिकायतों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। सिल्ट सफाई में निकलने वाली मिट्टी को संबंधित विकास खण्ड अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सरकारी कार्यों हेतु मिट्टी का उठान करवायें। जहां जहां सरकार के प्रोजेक्ट चल रहे हैं उन प्रोजेक्टों पर आवश्यकतानुसार मिट्टी उठवायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र पाल सिंह, डीआईओएस भाष्कर मिश्रा, अधिशासी अभियंता बचन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.