• Sun. Nov 1st, 2026

मालगाड़ी के चालक ने साथियों संग मिलकर की गार्ड की पिटाई

Byvijay.singhal1233

Sep 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर किसी बात को लेकर गार्ड और मालगाड़ी के चालक के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मालगाड़ी के चालक ने गार्ड को पिटवाने के लिए पहले से ही साथियों को बुला लिया था। सरेआम होती मारपीट के कारण जंक्शन स्टेशन पर लोगों की भीड़ लग गई। गार्ड ने चालक और उसके साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जीआरपी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला मंडल विद्युत अभियंता परिचालन (डीईई) के पास पहुंचा तो उन्होंने आरोपी चालक को निलंबित कर दिया। जंक्शन पर तैनात मालगाड़ी के गार्ड पप्पू यादव शुक्रवार शाम 6 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए डिप्टी एसएस कार्यालय में किसी काम से गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गोविंद सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गोविंद सिंह ने गाली-गलौज करते हुए दो साथियों के साथ गार्ड पप्पू पर हमला बोल दिया। डिप्टी एसएस ऑफिस में मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने किसी प्रकार गार्ड को बचाया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि डिप्टी एसएस ऑफिस में मालगाड़ी के चालक ने गार्ड की पिटाई की है। गार्ड की तहरीर पर मालगाड़ी के चालक और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.