• Fri. Nov 6th, 2026

मथुरा। मांट के जावरा रोड निवासी जी रहे नारकीय जीवन लगा गन्दगी का अंबार

Byvijay.singhal1233

Sep 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के मांट राजा जावरा रोड पर लगा है गंदगी का अंबार कोई सुनवाई नहीं होने से लोग बहुत परेशान हैं बहुत सारी बीमारियां पनप रही है जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है वहीं सड़क के सहारे नालियों का निर्माण न होना बड़ी समस्या है जावरा रोड निवासी मुनीश कुमार गोयल का कहना है कि कई बार शिकायत के बाबजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई है उन्होंने कहा मांट राजा प्रधान ने नालियां तो खुदवादी हे लेकिन अभी तक कोई निर्माण कार्य नहीं कराया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी काम नहीं कराने का आरोप लगाया। वहीं जावरा रोड क्रॉसिंग पर पी डब्लू डी डांक बंगला पर सारे बाजार की गंदगी डाली जा रही है। जावरा रोड पर रहने वाले ओम कुमार का कहना है कि सारे बाजार का कूड़ा यही डाला जाता हे जिससे यहां बीमारी फेलने का डर रहता है। आशा गड़ी निवासी दुकानदार पन्नू प्रधान का कहना है कि दुकान के सामने भारी गंदगी रहती है जिसमे से बदबू आती हे और कीरा कांटे का डर रहता हे जावरा रोड स्थित ब्रज आदर्श इंटर कालेज मार्केट के सामने पोखर के पास काफी मात्रा में कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.