• Fri. Nov 6th, 2026

बड़े रासमंडल में चतुर्दिवसीय दिव्य रासलीला महोत्सव 20 सितम्बर से शुरू

Byvijay.singhal1233

Sep 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में गोविन्द घाट स्थित अखिल भारतीय निर्मोही बड़ा अखाड़ा श्रीहित रासमंडल में श्रीराधाष्टमी के उपलक्ष्य में चतुर्दिवसीय दिव्य रासलीला महोत्सव श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज के पावन सानिध्य में 20 से 23 सितम्बर 2023 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि इस महोत्सव के अंतर्गत रासाचार्य स्वामी देवेंद्र वशिष्ठ के निर्देशन में 20 से 23 सितम्बर 2023 पर्यंत सायं 5 से रात्रि 8 बजे तक दिव्य रासलीला का मंचन किया जाएगा।इसके अलावा 23 सितम्बर को प्रातः 5:30 बजे श्रीराधा जन्म लीला की अत्यंत नयनाभिराम व चित्ताकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। महंत दंपति शरण महाराज (काकाजी) ने सभी भक्तों व श्रृद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.