• Fri. Nov 6th, 2026

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राधाष्टमी के पावन पर्व के मेले की तैयारियों के पार्किंगों किया निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Sep 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 16 सितंबर। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने राधाष्टमी के पावन पर्व के दृष्टिगत होने वाले मेले की तैयारियों के संबम्द में पार्किंगों का स्थलीय निरीक्षण किया। पार्किंग स्थलों के लिए निरंतर साइन बोर्ड लगाए। बैरियर एवं बैरिकेडिंग के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराए। पार्किंग में रैंप, लाइटिंग, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने पार्किंग स्थलों को जेसीबी से समतल करने तथा बरसात के दृष्टिगत पार्किंगों पर चेकर्ड प्लेट की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए। पार्किंग निरीक्षण के बाद डीएम व एसएसपी ने राधाष्टमी पर्व के दृष्टिगत श्री राधा रानी मंदिर व आयोजकों के साथ स्थलों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद मंदिर परिसर में अधीनस्थों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राधाष्टमी पर्व की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने तैयारियों की स्थिति जानी। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर में अभिषेक के दौरान व बाद में यातायात वन-वे रहेगा। प्रिया कुंड, वृषभानु कुंड व राधा सरोवर में बेरीकेडिंग की जाएगी। साथ ही नौका व गोताखोर का इंतजाम किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा फूड चेकिंग की जायेगी। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने लाडली जी मंदिर, परिक्रमा मार्ग, गह्वर वन आदि स्थानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने श्री राधा रानी जी मंदिर हेतु निर्माणाधीन रोप वे के कार्यों का भी निरीक्षण किया एवं कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, उप जिलाधिकारी गोवर्धन दीपिका मेहर, सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी बरसाना पूजा,  चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.