• Sat. Feb 14th, 2026

फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल

ByVijay Singhal

Sep 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में एक युवक का बंदूक से फायरिंग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पुलिस की मानें तो जिस हथियार से फायरिंग करते हुए युवक ने वीडियो बनाई, वह लाइसेंसी है और युवक के 85 साल के दादा के नाम पर है। बंदूक कई महीनों से थाने में जमा है। युवक के परिजन लाइसेंसी बंदूक पर नाम ट्रांसफर करने में लगे हैं। फायरिंग करने वाला जिखिन गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि वीडियो पुराना है। बंदूक कई महीनों से थाने में जमा है। फिलहाल युवक से थाने में पूछताछ की जा रही है। किसी तरह का मुकदमा नहीं लिखा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.