• Mon. Nov 9th, 2026

रामलला का संघर्ष पूरा, अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान की बारी

Byvijay.singhal1233

Sep 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अयोध्या में रामलला को उनका जन्म स्थान दिलाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास महाराज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा आए। उन्होंने कहा कि रामलला का संघर्ष पूरा हो गया। अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान की बारी है। जीवन में यही दो लक्ष्य निर्धारित किए थे। एक पूरा हो गया और दूसरा पूरा होने की कगार पर है। मथुरा जंक्शन रोड स्थित सीता-राम मंदिर में नृत्य गोपालदास महाराज ठहरे। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप से मुलाकात की। महेंद्र प्रताप ने जन्मभूमि संबंधी साक्ष्य दिखाए। कोर्ट में चल रही सुनवाई की प्रगति से अवगत कराया। इस प्रकरण में स्वयं उनके द्वारा दाखिल दो याचिकाओं की प्रगति के साथ ही अन्य 16 याचिकाओं की भी जानकारी दी। साथ ही साक्ष्यों को लेकर तैयार कराई एक पुस्तक को भी दिखाया, जिसे वे कोर्ट में तारीखों पर बतौर साक्ष्य रखते आ रहे हैं। महेंद्र प्रताप ने बताया कि महाराज स्वास्थ्य कारणों से अब अधिक लोगों से नहीं मिलते हैं, लेकिन मथुरा आने पर उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को अपनी प्राथमिकता में रखा और इसकी कोर्ट में चल रही सुनवाई की प्रगति को जाना। उन्होंने कहा कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दे के संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ से भी वार्ता करेंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.