हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । थाना हाईवे क्षेत्र के गांव अडूकी में बुधवार की रात को हुई हत्या की घटना का थाना हाईवे पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर खुलासा कर दिया है, हत्या अभियुक्त को जयगुरूदेव धर्मकांटा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है, मृतक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के छोटे बेटे गंगाराम पुत्र गुलाब सिंह ने तहरीर दी थी कि पिता गुलाब सिंह रेलवे में ग्रुप डी के कर्मचारी थे जो भैंसा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करते थे, उनकी हत्या बड़े बेटे सीताराम ने कर दी है। मृतक गुलाब सिंह के दो बेटे हैं, बडा बेटा सीता राम नशेड़ी किस्म का है और नशे का आदी है, कोई काम नही करता है, लगातार नशा करने से बीमार रहता है जिसका पिता ने काफी इलाज कराया, सीताराम नशा नही छोडता है इसलिये पिता ने सीताराम से कहा था कि जब नशा छोड़ देगा तब इलाज कराऊंगा, इसी बात को लेकर बड़ा बेटा सीताराम अपने पिता से लडता रहता था, पिता से रंजिश मानता था, पिता को जान से मारने की धमकी भी देता था। छह सितम्बर को सुबह करीब पांच बजे छोटा भाई अपने नोहरे पर भैंस को चारा डालने के लिए गया तो उसने देखा कि बडा भाई सीताराम नोहरे से निकलकर बाहर आ रहा था, वह नोहरे के अन्दर गया तो पिता को खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा देखा, गर्दन व चेहरे आदि पर कटे हुए निशान बने हुए थे, नाक आदि से खून निकल रहा था पास में फावडा पडा हुआ था जिस पर खून लगा हुआ था, इस बीच सीताराम घर से भाग गया, थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी के मुताबिक मृतक रेलवे विभाग में ग्रुप डी कर्मचारी थे जिनके द्वारा अभियुक्त का काफी इलाज कराया परन्तु अभियुक्त सीताराम ने नशा नहीं छोडा, अभियुक्त पिता द्वारा पैसे नही देने पर झगड़ता था तथा उनसे रंजिश मानता था ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
