• Mon. Jul 6th, 2026

लोगों ने दबोचा बाइक चोरी कर भागता युवक, पुलिस को सौंपा

ByVijay Singhal

Sep 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । शेरगढ़ मार्ग स्थित सिद्ध स्थली श्री झाड़ी हनुमान मंदिर के बाहर किनारे खड़ी एक श्रद्धालु की बाइक चोरी कर रहे युवक को रंगे हाथ दबोच लिया गया और लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ करने में जुटी है, कस्बा नौहझील निवासी श्रद्धालु दर्शन करने के झाड़ी हनुमानजी मंदिर आया था जिसने दर्शन से पूर्व बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। पीड़ित मुकेश दर्शन के बाद जब वापस लौट रहा था तो उसने देखा कि एक युवक बाइक स्टार्ट कर उसकी बाइक को ले जा रहा है जिसे देखकर उसने शोर मचा दिया, अपने आप को घिरता देख युवक अनियंत्रित होकर फिसल गया जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया, आरोपी की पहचान मानवेन्द्र पुत्र सत्य प्रकाश निवासी दादागढ़ी छाता के रूप में हुई है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है,जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.