हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली इलाके में मथुरा में स्थित प्रसिद्ध रंगेश्वर महादेव मंदिर के समीप एक शनि देव का पीपल के पेड़ के नीचे मंदिर है। एक सिरफिरा युवक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। युवक पेड़ पर चढ़कर अजीब हरकत करने लगा। युवक की हरकत देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक के पेड़ पर चढ़े होने की सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवक को पेड़ से उतारा। मथुरा में स्थित प्रसिद्ध रंगेश्वर महादेव मंदिर के समीप एक शनि देव का पीपल के पेड़ के नीचे मंदिर है। इसी पेड़ पर गुरुवार की दोपहर करीब 28 वर्षीय एक सिरफिरा युवक आया और पेड़ पर चढ़ गया। वहां मौजूद लोग जब तक उसे रोकते तब तक वह काफी ऊंचा चढ़ गया। युवक को पेड़ पर चढ़ने से रोकने के लिए स्थानीय लोग दौड़े तब तक वह चढ़ गया। लोगों ने उसे उतारने का प्रयास किया तो वह और ऊपर चढ़ने लगा। करीब 30 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच कर वह एक डाल पर बैठ गया। जहां वह अजीब हरकत करने लगा।काफी देर तक जब युवक पेड़ से नहीं उतरा और उसकी हरकत जारी रही तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना होली गेट चौकी प्रभारी अवधेश पुरोहित को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने भी काफी प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सूचना दमकल की टीम को दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की एक टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची टीम ने गाड़ी पर सीढ़ी लगाकर युवक को उतारने का प्रयास शुरू किया। लेकिन टीम को देखकर युवक और ऊपर चढ़ गया। जिसके बाद टीम ने उसे रोकने के लिए उससे बातचीत शुरू कर दी। एक तरफ टीम के चार सदस्य उससे बातचीत में उसे उलझा रहे दूसरी तरफ दो सदस्य सीढ़ी के जरिए उसके पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार दमकल कर्मियों को उसे पेड़ से उतारने में सफलता हाथ लगी। युवक मानसिक रूप से बीमार नजर आ रहा था। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करा दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
