• Mon. Jul 6th, 2026

10 सितम्बर को वृंदावन रेलवे स्टेशन से मथुरा जंक्शन तक रेलवे के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के विरोध में निकलेगी पद यात्रा

ByVijay Singhal

Sep 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन मथुरा रेलवे प्रोजेक्ट के वर्तमान स्वरूप के विरोध में मथुरा शहर एक जुट हो रहा है।, विपक्ष व सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि, नेता, व्यवसाई, व्यापारी, उद्यमी व सामाजिक संगठन लगातार प्रोजेक्ट को लेकर अपनी आपत्तियां जता रहे हैं। सांसद हेमा मालिनी ने भी वर्तमान स्वरूप का विरोध किया है। पिछले दिनों प्रशासन, रेलवे अधिकारियों व नागरिकों के बीच हुई वार्ता बेअसर रही थी।
मंगलवार को रालोद नेता कुं. नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी, पूर्व विधायक ठा. कुशलपाल सिंह, ताराचंद गोस्वामी, पार्षद मनोज शर्मा, रजनीश जैन सभी ने पुरजोर विरोध की बात कही। कुंवर नरेंद्र सिंह ने ऐलान किया कि अब सब्र का बांध टूट रहा है। अब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। सात सितम्बर को जन्माष्टमी के बाद हम 10 सितम्बर को प्रात: 11 बजे से वृंदावन रेलवे स्टेशन से मथुरा जंक्शन तक रेलवे ट्रैक पर पदयात्रा निकालेंगे। राजनीतिक दल, नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स, समाज सेवी संस्थाएं व सभी जन प्रतिनिधि डैंपियर नगर, ब्रिज नगर, कैलाश नगर, राधेश्याम कॉलोनी, धौरहरा ग्रामवासी, तेहरा व वृंदावन रेलवे ट्रैक पर बसे सभी निवासियों व नागरिक सैकड़ों की संख्या में पदयात्रा करेंगे। हम जन्मभूमि के पास रेलवे फाटक पर धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन, भूख हड़ताल जैसे तरीकों से लोकतांत्रिक विरोध करेंगे। प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण के साथ चारों विधानसभाओं के विधायक व एमएलसी ने भी रेलवे अधिकारियों से जनभावनाओं के अनुरूप काम करने को कहा है लेकिन रेलवे के अधिकारी व ठेकेदार अपनी हठधर्मी से काम चालू कराए हुए हैं। हमारी ये मांग है कि कार्य तत्काल प्रभाव से रोक दें अथवा गंभीर परिणाम के लिए तैयार रहें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.