हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्री कृष्ण जन्म स्थान स्थित गर्भ गृह को कारागार के स्वरूप में सजाया गया है। रंग बिरंगी लाइट,फूल और कारागार की डिजाइन में सजाया गया गर्भगृह बेहद ही आकर्षक नजर आ रहा है। शाही ईदगाह मस्जिद से सटे गर्भ गृह के अंदर और बाहर की गई आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। केशव देव मंदिर से योगमाया देवी मंदिर तक दोनों तरफ कारागार की डिजाइन के कट आउट लगाए गए हैं। यहां भगवान की आरती की गई।
