• Tue. Nov 10th, 2026

मथुरा वृंदावन नगर निगम में विकास कार्य को गति देने के लिए प्रमुख सचिव अमृत अभिजात से मुलाकात

Byvijay.singhal1233

Sep 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विकास की राह पर महापौर विनोद अग्रवाल -महापौर विनोद अग्रवाल ने लखनऊ प्रवास के दौरान मथुरा वृंदावन नगर निगम में विकास कार्य को गति देने के लिए प्रमुख सचिव अमृत अभिजात से मुलाकात की।उनको अवगत कराते हुए महापौर श्री विनोद अग्रवाल ने कहा कि मथुरा वृंदावन को मीठा पानी मिले इसके लिए 100 एम.एल.डी अतिरिक्त गंगाजल प्रदान करने इसके आधार पर आधुनिक टेक्नोलॉजी का डब्लू .टी. पी प्लांट उपलब्ध कराने की मांग की । मथुरा वृंदावन में काफी प्रमुख मंदिर स्थित हैं उनके पास साफ सफाई व्यवस्था में निरंतर सफाई कर्मी लगे रहते हैं इस दृष्टि को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रमुख सचिव से संविदा पर सफाईकर्मी की नियुक्ति करने, जलभराव के निस्तारण के लिए नए नाले निर्माण करने, पुराने नालों के पुननिर्माण एवम नालों की सघन सफाई के लिए अतिरिक्त फंड प्रदान करने की मांग की। इसके बाद महापौर जी ने एडीजी यातायात बी डी पॉलसन से मुलाकात कर मथुरा वृंदावन में यातायात सुधार के लिए कहा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.