हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान बांके बिहारी जी के लिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार जेल प्रशासन ने पोशाक तैयार कराई है। जेल प्रशासन ने इस पोशाक को निरुद्ध बंदियों से तैयार कराया है। जिसे वह बांके बिहारी जी को भेंट करेंगे। रेशम के धागे से बनी यह पोशाक 24 मीटर कपड़े से बनी है। भगवान बांके बिहारी जी के लिए इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर इस बार स्पेशल पोशाक बनाई गई है। हल्के पीले रंग के कपड़े से बनी इस पोशाक को जेल में तैयार किया गया है। जिला जेल प्रशासन के निर्देश में निरुद्ध बंदियों ने 15 दिन तक मेहनत कर भगवान बांके बिहारी जी के लिए यह पोशाक तैयार की है। भगवान बांके बिहारी जी के लिए बनाई गई पोशाक को 11 पार्ट में तैयार किया गया है।जिसमें उनकी धोती बगलबंदी कमरबंद
प्रतिमा के पीछे लगने वाला पर्दा,भगवान के सिंहासन पर बिछने वाला कपड़ा आदि है। जरी के कपड़े पर रेशम के धागे से बेहद आकर्षक कलाकारी की गई है। इस पोशाक में मोर की डिजाइन देने का प्रयास किया गया है। भगवान बांके बिहारी जी की पोशाक जेल में निरुद्ध बंदी भरत पुत्र रविंद्र, नेहना पुत्र बंगाली, करन पुत्र विजय, बॉबी पुत्र किशन लाल, शेर सिंह पुत्र बाबूलाल,पिंटू पुत्र कालू,राहुल पुत्र शिवलहरी और सोनू पुत्र भीकम के द्वारा तैयार किया गया है। इन बंदियों को कच्चा सामान जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराया। कौशल विकास मिशन के तहत बंदियों ने प्राप्त प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए भगवान की पोशाक तैयार की। जन्माष्टमी के दिन भगवान के जन्म उत्सव के दौरान भगवान बांके बिहारी को बनाए जाने वाली पोशाक बनाने वाले बंदी कारीगर इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वह जेल में रहते हुए भगवान बांके बिहारी की पोशाक बना रहे हैं और उस पोशाक को भगवान बांके बिहारी धारण करेंगे। 7 साल से जेल में निरुद्ध बंदी भरत ने बताया कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि वह पोशाक बनाएगा और भगवान उसे धारण करेंगे लेकिन पिछले दो सालों से ODOP योजना के तहत पोशाक बनाने का कार्य शुरू हुआ और तभी से उसने पोशाक बनाने का काम सीखा और आज हुआ सौभाग्यशाली पल मेरे लिए है जिसकी कल्पना हम लोगों ने कभी नहीं की थी। बांके बिहारी के लिए तैयार की गई इस पोशाक में 24 मीटर जरी का कपड़ा प्रयोग किया गया। इस पोशाक को बुधवार को उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति जेल से बांके बिहारी मंदिर लेकर जायेंगे। जहां वह इसे मंदिर के पुजारियों को भेंट करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान बांके बिहारी जी इसी पोशाक को धारण करेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
