हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 5 सितंबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत का राष्ट्रीय चिंतन शिविर मथुरा महानगर के डैंपियर नगर स्थित किसान भवन में आज दूसरे दिन संपन्न हुआ चिंतन शिविर के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा थे चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चिरौली युवा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बबन प्रधान का जिला अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह गावर महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप जरेलिया ने भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर भैट कर स्वाफा पहनाकर भव्य स्वागत किया चिंतन शिविर में आज देश के हर प्रांत से हजारों किसान चिंतन शिविर में टोपी पहन कर हाथों में झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए किसान भवन पहुंचे किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं ने किसानों का स्वागत किया
चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंडित राजपाल शर्मा ने कहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति मथुरा में चार दिवसीय चिंतन शिविर लगता है चिंतन शिविर में देश के कोने कोने से किसान शिविर में पहुंचते हैं साल में तीन बार चिंतन शिविर आयोजित किए जाते हैं इलाहाबाद हरिद्वार व मथुरा में तीन दिवसीय चिंतन शिविर होता है चिंतन शिविर में देश के किसानों की समस्याओं पर मंथन होता है आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाती है यह चिंतन शिविर 567 सितंबर तक किसान भवन में चलेगा।
उपस्थित किसानों पदाधिकारियों से कहां 18 सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन में भारतीय किसान यूनियन टिकैैत की विशाल महापंचायत होगी पंचायत के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी होंगे लखनऊ रैली की तैयारी में कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं हजारों की संख्या में लखनऊ रैली में पहुंचे
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चिरौली युवा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बब्बन प्रधान राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुुुआ सिंह ने संयुक्त रूप से कहा वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार है इस सरकार ने किसान हित के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ किसानों को जुमले दिए हैं यह सरकार किसानों की हत्यारी सरकार है देश का अन्नदाता अब चुप बैठने वाला नहीं है किसान विरोधी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का बिगुल बजेगा चिंतन शिविर में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करूआ सिह जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप जरेलिया चुनमुन चौधरी वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद नगर प्रभारी मथुरा फैजान कुरैशी नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी विष्णु शर्मा धूरे लाल शास्त्री राजकुमार नेम चंद्रभान सिंह आदि मौजूद थे।
