• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा-वृंदावन में 7 को मनेगी जन्माष्टमी; 1.5 लाख की पोशाक धारण करेंगे बांकेबिहारी

ByVijay Singhal

Sep 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा व्रन्दावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। यहां तारीखों को लेकर असमंजस की जो स्थिती बनी हुई थी, वो भी खत्म हो गई है। मथुरा जन्मभूमि और बांके बिहारी मंदिर पर एक ही दिन यानि 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी पीले और केसरिया रंग की पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। इसके लिए मंदिर के सेवायत द्वारा आगरा के एक श्रद्धालु के सहयोग से वृंदावन के कारीगरों द्वारा पोशाक तैयार कराई जा रही है, जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए है। मंदिर के सेवायत गोस्वामी महाभिषेक के लिए पंचामृत, पोशाक, भोग और निज मंदिर में होने वाली अन्य सेवाओं की तैयारियों में लगे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ठाकुर बांकेबिहारी की सेवा करने वाले सेवाधिकारी आनंद गोस्वामी ने बताया कि सात सितंबर को भाद्र पद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस दिन ठाकुरजी पीले और केसरिया रंग की पोशाक धारण करेंगे।ठाकुरजी के भक्त आगरा के एक सीए के सहयोग से वृंदावन के कारीगरों द्वारा विशेष पोशाक तैयार की जा रही है। जरी के कपड़े की पोशाक पर बेल बूटों का काम किया जा रह है। इस पोशाक को तैयार करने में कारीगरों को करीब 15 दिनों का समय लगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के लिए चांदी का नया स्नान पात्र बनवाया गया है, जिसमें ठाकुरजी का महाभिषेक होगा और चांदी का छत्र भी लगाया जाएगा। यह स्नान पात्र एवं छत्र 11 किलो चांदी के बने हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.