• Sun. Jul 5th, 2026

पत्नी कर रही थी चोरी, विरोध पर ससुरालियों की कराई पिटाई

ByVijay Singhal

Sep 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली इलाके के सौंख रोड स्थित एक परिवार की बहू ससुराल से पैसे चोरी कर मायके वालों को रुपये पहुंचा रही थी। मामले का खुलासा होने पर पति ने विरोध किया। इस पर पति व अन्य ससुरालियों की पिटाई करा दी। घायल पक्ष ने कोतवाली थाने में छह नामजद और पांच अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज कराया है। सोहिल पुत्र नईम निवासी सुखदेव नगर, कोतवाली ने बताया कि 30 अगस्त को वह अपने घर पहुंचा। तभी देखा कि पत्नी रुखसार अपने भाई नहने, शाहरुख को अलमारी में से पैसे निकाल कर दे रही थी। इस संबंध में पूछा तो बहस करने लगी। तभी शाहरुख ने अपने घर फोन करके भाइयों व अन्य भाइयों को बुला लिया। वे धारदार हथियार, डंडा व सरिया लेकर आए। उनकी पहचान गब्बर, भूरा, रहीस, चांद, शाहरुख पुत्रगण नवाब के तौर पर की। उन्होंने परिवार वालों पर हमला कर दिया। पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.