• Sun. Jul 5th, 2026

वृंदावन के उत्पाती बंदरों को छोड़ ठेकेदार ने मथुरा में डाला डेरा

ByVijay Singhal

Aug 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के उत्पाती बंदरों के आगे ठेकेदार ने अपने हथियार डाल दिए हैं। बंदर पकड़ने वाले ठेकेदार ने अपनी टीम के साथ वृंदावन को छोड़कर मथुरा में ही बंदरों को पकड़ने के लिए डेरा जाम दिया है। सोमवार को 202 बंदर पकड़े गए। पिछले करीब एक पखवाड़े से बंदर पकड़ने का अभियान मथुरा-वृंदावन में चल रहा है। ठेकेदार ने मथुरा और वृंदावन में अलग-अलग टीम बनाकर यह काम शुरू किया था, लेकिन वृंदावन के उत्पाती बंदर ठेकेदार के लालच में नहीं आ पा रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखकर फिलहाल ठेकेदार ने वृंदावन को छोड़कर मथुरा में ही सभी टीमें बंदर पकड़ने के अभियान में लगा दी हैं। सोमवार को गऊघाट और कंस किला पर बंदर पकड़े गए। गऊघाट पर 116 और कंस किला पर 86 बंदर पकड़ में आए। इस तरह अब तक पकड़े गए बंदरों की संख्या 1154 हो चुकी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.