• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा के गणेशरा स्थित चार बीघा में बन रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

ByVijay Singhal

Aug 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मौजा गणेशरा स्थित चार बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां धीरज सैनी द्वारा अवैध कॉलोनी का विकास किया जा रहा था। राधा सिटी कॉलोनी के पीछे मौजा गणेशरा में चार बीघा भूमि पर धीरज सैनी द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। इसमें दो मकान, सड़क, चहारदीवारी और गेट का निर्माण किया गया। इसके विरुद्ध विकास प्राधिकरण द्वारा 25 जुलाई को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया।इसके अनुपालन में सोमवार काे अवैध कॉलोनी का गेट, सड़क तथा दो मकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान थाना हाईवे पुलिस बल तथा विकास प्राधिकरण के अभियंता सर्वेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, अनिरुद्ध यादव मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.