हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में वृद्धा, निराश्रित विधवाएं और दिव्यांगजन पेंशन योजना के सैकड़ों आवेदन लंबित हैं और लाभार्थी इधर-उधर भटक रहे हैं। आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम इस पर संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई। इसके साथ ही एक सप्ताह के भीतर आवेदनों का सत्यापन कर पात्रों को पेंशन का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सभी लंबित पेंशन आवेदनों का जिला व ब्लॉक स्तर से निस्तारण कराएं। वृद्धा, निराश्रित विधवा एवं दिव्यांगजन पेंशन योजना के लंबित समस्त आवेदन पत्रों का अभियान चलाकर सत्यापन कराए। शीघ्र सत्यापन का कार्य पूर्ण करा लिया जाएं, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र भरवाएं। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरणों आदि उपलब्ध कराए जाएं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
