• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा रेलवे जंक्शन पर पकड़े गए 11 अवैध वेंडर

ByVijay Singhal

Aug 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन पर अवैध वेंडरों को लेकर आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। जंक्शन पर अवैध तरीके से खाद्य सामग्री बेचने वाले 11 वेंडरों को पकड़ा है। यह चेकिंग अभियान स्टेशन निदेशक एस के श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया। मथुरा जंक्शन पर लंबे समय से अवैध वेंडरों द्वारा खाद्य सामग्री बेची जा रही है। इस संबंध में 22 जुलाई को हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज में खबर प्रकाशित की गई थी। अवैध वेंडरों द्वारा बाहर से दूषित खाद्य पदार्थ लाकर जंक्शन और ट्रेनों में यात्रियों को बेची जा रहा है। ऐसे वेंडरों को पकड़ने के लिए आरपीएफ द्वारा जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर खाद्य पदार्थ बेचते हुए 11 वेंडरों पकड़े गए। इनमें से अधिकतर वेंडरों के पास रेलवे द्वारा जारी मेडिकल नहीं हैं। सभी वैंडरों को पकड़ कर कार्रवाई के लिए आरपीएफ को सौंप दिया गया है। इस चेकिंग अभियान में डीसीआई पिंकू गौतम, कैटरिंग निरीक्षक राजेश श्रीवास्तव, सीटीआई मनोज लवानिया एवं आरपीएफ की टीम के मौजूद थी। आरपीएफ थाना प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों के साथ चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 11 अवैध वेंडरों को पकड़ा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.