हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजली सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के कृष्णा नगर इलाके की एक युवती से दोस्ती टूटने पर सिरफिरे ने उसके घर पर साथियों संग पहुंचकर फायरिंग कर दी। युवती को धमकाया की बातचीत का सिलसिला जारी न रखा तो उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। मामले में युवती के बाबा ने दो नामजदों व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के बाबा ने बताया कि उनकी नातिन की दोस्ती एक साल पहले प्रदीप बेनीवाल से हो गई थी। चार माह से नातिन ने उससे बात करना बंद कर दिया है। इससे खुन्नस में आकर प्रदीप साथी मोहित पंडित व एक अन्य के साथ आया और घर के बाहर फायरिंग कर दी। इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने पर भी वह डरा नहीं और पुलिसकर्मियों के सामने ही परिवार को धमकाने लगा। इसके बाद फिर से रात में दो बार आए और घर पर पथराव-फायरिंग की। बाद में नातिन ने बताया कि प्रदीप उसका पीछा करता है। जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करता है। बात करने को दबाव बनाता है। उसके पास कुछ पुराने फोटो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देता है। इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
