• Sun. Jul 5th, 2026

ट्रेन में चढ़ते समय फिसला टीसी का पैर, बोगी में फंसा पंजा; मौत

ByVijay Singhal

Aug 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया में कासगंज से आ रही पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय टिकट परीक्षक का पैर फिसल गया। घटना दोपहर के समय की है। बताया गया है कि कासगंज से मथुरा की ओर आने वाली पैसेंजर ट्रेन राया रेलवे स्टेशन पर रूकी। इसके बाद जब ट्रेन चलने लगी तभी टिकट परीक्षक देव भजन बोगी में चढ़ रहे थे। बताया गया है कि बोगी में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया। टीसी के पैर का पंजा कट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोग एकत्रित हो गए। घायल टिकट परीक्षक को उपचार के लिए मथुरा ले गए, जहां सिटी हॉस्पीटल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। देवभजन मूलरूप से कोलकता के रहने वाले थे और मथुरा छावनी पर तैनात थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.