हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मी को दो लोगों ने पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित गार्ड ने इस सबंध में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। निजी सुरक्षाकर्मी सौरभ मौर्य मंगलवार की दोपहर स्नेह बिहारी मंदिर के समीप ढाबे पर साथियों के साथ खाना खा रहा था कि तभी दो युवक वहां पहुंचे और उसे पीटा। साथी गार्डों ने बचाव की कोशिश की तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया। पीड़ित गार्ड ने बताया कि दो दिन पूर्व बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक पर कुछ युवक निकासी द्वार से प्रवेश करना चाह रहे थे। उसने रोका तो वे धमकी देकर चले गए। संभवत: उन्हीं युवकों ने हमला किया गया है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह बोले, गार्ड की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
