हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जिला पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में ब्रज प्रांत के 12 जिले के 120 जिला पंचायत सदस्यों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और साध्वी ऋतम्भरा ने जिला पंचायत सदस्यों को संबोधित किया। मथुरा के वृंदावन में स्थित वात्सल्य ग्राम में चल रहे भाजपा ब्रज प्रांत जिला पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा पंचायतों के स्तर पर जो समितियां बनाई जाती हैं, उनके साथ समन्वय स्थापित करने और उचित जानकारी देने में पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका होती है। हमें संपर्क का काम निरंतर करते रहना चाहिए। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम सभी नए और पुराने कार्यकर्ताओं व आम जनता के संपर्क में रहें और अनवरत रूप से संवाद स्थापित करें। जरूरतमंद की समस्या का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए भले ही बूथ स्तर का संवाद हो या फिर विधायक या सांसद स्तर पर संवाद स्थापित कर समस्या का समाधान करवाना चाहिए। तभी लोग संगठन से जुड़ेंगे और संगठन विस्तार को मजबूती मिलेगी। इसका सीधा लाभ चुनाव में संगठन को मिलेगा। जिला पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में जिला पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी निष्ठा और सेवा में कभी पीछे नहीं रहता। पंचायत सदस्यों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी इसलिए है कि भारत कृषि प्रधान देश है। जिसका प्रतिनिधित्व पंचायत सदस्य करते हैं। इसलिए आप अपनी जिम्मेदारी को समझें और जन जन तक संवाद स्थापित कर लोगों को पार्टी से जोड़ें। जिससे एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के हाथ में देश की सत्ता पहुंचे और देश दुनिया में अपना दर्जा सर्वोच्च स्थान पर बना सके। 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालने वालों में प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी, मथुरा महानगर जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, ब्रज प्रांत महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, प्राण वल्लभ दुबे, पार्षद मुकेश सारस्वत, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी, मुन्ना निषाद, घनश्याम जादौन आदि प्रमुख रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
