• Sat. Nov 7th, 2026

कल्पतरु सेवा संस्थान ने किया डॉ. गोपाल चतुर्वेदी का सम्मान

ByMohitsinghal

Sep 30, 2022
Spread the love

ब्यूरो क्राइम मोहित सिंघल वृन्दावन।कैलाश नगर, सैक्टर – 2 स्थित कल्पतरु सेवा संस्थान में संस्थान के द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार व आध्यात्मिक पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी का सम्मान किया गया।उनका यह सम्मान संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रख्यात अध्यात्मविद धर्मरत्न स्वामी बलरामाचार्य महाराज ने श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला आदि भेंट कर किया।
धर्मरत्न स्वामी बलरामाचार्य महाराज ने कहा कि डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ब्रज के गौरव हैं।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रज से सम्बन्धी उत्कृष्ट लेखन के क्षेत्र में अपनी जो एक विशिष्ट पहचान बनाई है, वो अति प्रशंसनीय है।हमारा ट्रस्ट उनकी दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है।
इस अवसर पर व्याकरणाचार्य पंडित विष्णु दत्त त्रिपाठी, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ,आचार्य कृष्णा त्रिपाठी, डॉ. राधाकांत शर्मा, कंचन त्रिपाठी, धर्मगुरु सुशील कुमार त्रिपाठी व पूनम त्रिपाठी आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मोहित सिंघल 8439769434

Mohitsinghal
Author: Mohitsinghal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.