• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा में बारिश के बीच मकान ढहा:भारी बारिश से कुंज गलियों में जलभराव, भक्तों के लिए बड़ी मुसीबत

ByVijay Singhal

Aug 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बुधवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी। पिछले एक हफ्ते से पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। गर्मी का आलम यह था कि दिन के 11 बजते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता था। बारिश के कारण शहरी इलाके के दलपत खिड़की क्षेत्र में एक मकान धरासाई हो गया। बताया गया कि मकान स्वामी प्रदीप कुमार यादव चाय वाले परिवार के साथ दूसरे मकान में रह रहे हैं। बुधवार की सुबह उनका दलपत खिड़की वाला मकान भर भराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस मकान में किसी के न होने से बड़ा हादसा नहीं हुआ। तेज बारिश के चलते शहर की अधिकांश सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर रोड,दाऊजी तिराहा,रंगनाथ मंदिर,सीएफसी तिराहा आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जिसके कारण लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत दाऊजी तिराहा पर लोगों को उठानी पड़ रही थी। यहां कमर तक पानी भर गया। सुबह सुबह मंदिर दर्शनों के लिए निकले लोगों को जलभराव के बीच से निकलना पड़ रहा था। यहां स्थिति यह हो गई कि बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। जिसकी वजह से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.