हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बुधवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी। पिछले एक हफ्ते से पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। गर्मी का आलम यह था कि दिन के 11 बजते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता था। बारिश के कारण शहरी इलाके के दलपत खिड़की क्षेत्र में एक मकान धरासाई हो गया। बताया गया कि मकान स्वामी प्रदीप कुमार यादव चाय वाले परिवार के साथ दूसरे मकान में रह रहे हैं। बुधवार की सुबह उनका दलपत खिड़की वाला मकान भर भराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस मकान में किसी के न होने से बड़ा हादसा नहीं हुआ। तेज बारिश के चलते शहर की अधिकांश सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर रोड,दाऊजी तिराहा,रंगनाथ मंदिर,सीएफसी तिराहा आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जिसके कारण लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत दाऊजी तिराहा पर लोगों को उठानी पड़ रही थी। यहां कमर तक पानी भर गया। सुबह सुबह मंदिर दर्शनों के लिए निकले लोगों को जलभराव के बीच से निकलना पड़ रहा था। यहां स्थिति यह हो गई कि बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। जिसकी वजह से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
