हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिंघल
मथुरा। जीआरपी ने रेलवे जंक्शन के बुकिंग विंडो के पास प्रेमी के साथ पंजाब की किशोरी को बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद किशोरी को बाल कल्याण समिति के आदेश पर नारी निकेतन भेज दिया है। वहीं जीआरपी ने युवक के परिजनों को सूचित कर बुलाया है। जीआरपी की टीम ने एक किशोरी और युवक को संदिग्धावस्था में घूमते देखा तो उनसे पूछताछ की। थाने से महिला सिपाही राबिया फातिमा को बुलाया और किशोरी एवं युवक को जीआरपी थाने ले जाया गया। महिला सिपाही ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि युवक उसका प्रेमी है। वह उसके साथ शादी करने के लिए घर से भाग कर आई है। उसने बताया कि वह होशियारपुर के एक गांव की रहने वाली है। वहीं जीआरपी युवक के परिजनों का इंतजार कर रही है। रेलवे चाइल्ड लाइन के समन्वयक मोहम्मद सईद ने बताया कि किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया कर नारी निकेतन भेज दिया है। उसके परिजन पंजाब से उसे लेने आ रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
