हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा का भूतेश्वर तिराहा अब बदले हुए स्वरूप में नजर आ रहा है। नाम के अनुरूप तिराहा को भगवान भोले के प्रतीक चिन्हों से सुसज्जित किया गया है। कान्हा की नगरी में भगवान भोले के प्रतीक चिन्हों से सजाए गए इस तिराहा पर त्रिशूल,डमरू,नाग और अर्ध चंद्र को शामिल किया गया है। इस तिराहा का डीएम और मेयर ने उद्घाटन किया। जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं महापौर विनोद कुमार अग्रवाल ने मथुरा के प्रसिद्ध भूतेश्वर तिराहा पर बने भगवान शिव जी के प्रतीक चिन्हों का पावन सावन के सोमवार को लोकार्पण किया। बदले हुए भूतेश्वर तिराहे के स्वरूप की लोगों ने प्रशंसा की और कहा कि ये भगवान शिव जी के प्रतीक चिन्ह इस तिराहे के नाम को परिपूर्ण करता है। यह खूबसूरत स्ट्रक्चर लोगों को इस तिराहा की विशेषता से रुबरू कराएगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने भूतेश्वर तिराहा का सौंदर्यीकरण महेश चंद्र बघेल पुत्र नत्थीलाल बघेल निवासी वृंदावन के सहयोग से करवाया है। महेश चंद्र बघेल ने अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में 15 लाख रुपए की अपनी स्वेच्छा से इस तिराहा का सौंदर्यीकरण करवाया। उक्त कार्य लगभग 2 महीने में पूर्ण किया गया है। तिराहे पर स्पेशल लाइटिंग की गई है एवं फसाड़ लाइटिंग से सुसज्जित किया गया है। लोकार्पण के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि तिराहे का सौंदर्यीकरण जनपद व तिराहे को और आकर्षित बनाता है एवं इससे तिराहे को एक नई पहचान मिलेगी। आप मथुरा के भूतेश्वर तिराहा पर आएंगे तो भगवान भोलेनाथ के प्रतीक चिन्हों से रूबरू होंगे। भूतेश्वर तिराहे पर भगवान भोलेनाथ जी के प्रतीक चिन्हों का प्रदर्शन किया गया है। जिसमें डमरू, त्रिशूल, नाग, अर्द्धचंद्र आदि को शामिल किया गया है। विशाल चिन्ह तिराहे को एक नया स्वरूप देने का कार्य कर रहे है। इससे तिराहे की सुंदरता बढ़ी है। मथुरा का भूतेश्वर तिराहा शहर का प्रमुख तिराहा है। यहां से एक रास्ता श्री कृष्ण जन्मस्थान होते हुए वृंदावन, दूसरा रास्ता कृष्णा नगर होते हुए नेशनल हाईवे और गोवर्धन जाता है। वहीं तीसरा रास्ता नया बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन और सिविल लाइन की तरफ जाता है। इस तिराहा से होकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा श्रद्धालु भी निकलते हैं। यह तिराहा भूतेश्वर महादेव के नाम से है। भूतेश्वर महादेव शहर के कोतवाल कहलाते है और यहां दर्शन करने से केदारनाथ जी जैसा फल मिलता है, ऐसी इस भूतेश्वर महादेव जी की मान्यता है। भूतेश्वर महादेव जी को लेकर कई तरह की पौराणिक मान्यताएं भी हैं। मंदिर में समय-समय पर भगवान शंकर जी ने विभिन्न रूप धारण कर अपने प्रिय आराध्य श्री कृष्ण की लीलाओं का दिव्य दर्शन किया था। भूतेश्वर महादेव का मंदिर श्री कृष्ण जन्मभूमि के दक्षिण में स्थित है। इसमें ऐतिहासिक शिवलिंग एवं पाताल देवी के विग्रह हैं। भूतेश्वर महादेव का शिवलिंग नाग शासकों द्वारा स्थापित किया गया। भूतेश्वर महादेव जी मथुरा के रक्षक सुप्रसिद्ध चार महादेवों में पश्चिम दिशा के क्षेत्रपाल माने जाते हैं। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि ब्रज की संस्कृति और विरासत अक्षुण्य रहे, इसी को ध्यान में रखते हुए सभी विकास कार्यों का खाका तैयार किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त अनुनय झा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ध्रुव खादिया, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, पुलिस अधीक्षक यातायात देवेश शर्मा, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
