• Fri. Jul 3rd, 2026

चाऊमीन में इस्तेमाल होने वाले रंग से नकली शराब बनाते दुकानदार दबोचा

ByVijay Singhal

Jul 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के सौंख रोड स्थित आजाद नगर में संचालित अंग्रेजी शराब के ठेके पर मिलावट का काला कारनामा उजागर हुआ है। दुकानदार द्वारा महंगी शराब की बोतलों में से शराब को निकाल उनमें चाऊमीन में इस्तेमाल होने वाले रंग, सस्ती दर की शराब और कोल्ड ड्रिंक मिलाई जा रही थी। आबकारी निरीक्षक के छापे में यह सच्चाई सामने आई। विभाग की ओर से दुकानदार के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए दुकान को सीज कर दिया है। वहीं, डीएम को लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति रिपोर्ट भेजी है। एरिया प्रथम के आबकारी निरीक्षक निहांत यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम वह चेकिंग पर निकले थे। तभी उनको मुखबिर से आजाद नगर, सौंख रोड स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर मिलावट की सूचना मिली। मौके पर पहुंच लाइसेंसधारी दीपेश पुत्र सुरेश चंद्र की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान पर विक्रेता धर्मेन्द्र पुत्र जाहर सिंह निवासी जोधपुर, एका, फिरोजाबाद मिला। दुकान में एक नीले रंग का व एक हरे रंग का बैग मिला। उनमें बिना क्यूआर कोड लगे मैकडोवेल के 180 एमएल के 5 पौव्वे, स्टर्लिंग रिजर्व के बिना क्यूआर कोड लगे 33 पौव्वे 180 एमएल के और 5 पौव्वे इम्पीरियल ब्लू के बिना क्यूआर कोड लगे मिले, जिनमें शराब भरी थी। दूसरे बैग से खाली बोतलें बरामद हुईं। साथ ही आरओ पानी की बोतल, दर्जनों ढक्कन, 3 सिरिंज व कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद हुई। मौके से 6.66 लीटर अवैध शराब भी बरामद हुई। धर्मेंद्र से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि टेट्रा पैक में से सिरिंज से शराब निकाल महंगे ब्रांड की बोतल में भरकर बिक्री करता है। टेट्रा पैक से निकाली शराब के बदले उनमें सिरिंज से पानी भर देता है। साथ ही चाऊमीन बनाने में इस्तेमाल होने वाले रंग को भी इस मिलावटी शराब को बनाने में इस्तेमाल करता है, जिससे की शराब के रंग को देख किसी को कोई शक न हो।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.