हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में बम की झूठी सूचना देना मुरैना के रहने वाले एक व्यक्ति को मंहगा पड़ गया। मथुरा GRP ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने गाजियाबाद से रेलवे की हैल्प लाइन पर फोन कर ट्रेन में बम होने की सूचना दी थी। रेलवे पुलिस अब पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने में जुट गई है। ट्रेन में जब कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने सूचना देने वाले की तलाश की। जांच में रेलवे पुलिस को पता चला कि जिस नंबर से कॉल की गई उस की लोकेशन गाजियाबाद है। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो कॉल करने वाले का नाम हरविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी रिथोरा कलां मुरैना पता चला। पुलिस ने हरविंदर की झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हरविंदर ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से पंजाब गया था। जहां से वापस मुरैना जाने के लिए ग्वालियर के एजेंट से 19 जुलाई को ट्रेन संख्या 12722 में पंजाब से मुरैना का टिकट बुक कराया। जिसमें उसे कोच s3 सीट संख्या 79 मिली। हरविंदर जब दिल्ली पहुंचा तो उसने वहां ट्रेन के समय में देरी होने पर शराब पीने चला गया। वापस स्टेशन पहुंचा तो वह दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की बजाय दूसरी ट्रेन में चढ़ गया और पहुंच गया गाजियाबाद। जहां चैकिंग होने पर उसे ट्रेन से उतार दिया गया। हरविंदर को जब गाजियाबाद में उतारा गया तो उसने दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना रेलवे हैल्प लाइन के नंबर पर कॉल करके दे दी। ट्रेन में बम होने की सूचना मिलते ही अफरा तफरी मच गई और इसकी जानकारी तत्काल रेलवे पुलिस के अलावा सिविल पुलिस को दे दी गई। बुधवार की देर रात हजरत निजामुद्दीन से हैदराबाद जा रही दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे हैल्प लाइन पर सूचना मिली की बॉम्ब है। ट्रेन में बॉम्ब की सूचना मिलते ही अफरा तफरी मच गई। तत्काल जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस को सूचना दी गई। ट्रेन रात 12 बजकर 57 मिनट पर जब मथुरा पहुंची तो सघन चेकिंग की गई। हजरत निजामुद्दीन से हैदराबाद जा रही दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस के अधिकारी और जवान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एकत्रित हो गए। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची सुरक्षा कर्मियों ने ट्रेन को घेर लिया और चैकिंग शुरू कर दी। करीब 1 घंटे 45 मिनट तक चैकिंग करने के बाद जब कुछ नहीं मिला तब जा कर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया था
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
