• Sun. Nov 29th, 2026

घर से राशन लेने गया किशोर 5 दिन से लापता

Byvijay.singhal1233

Jul 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गोपाल नगर इलाके का एक किशोर पिछले पांच दिन से लापता है। 15 जुलाई को किशोर मोहल्ले के ही लड़कों के साथ राशन लेने गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। किशोर के पिता ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गजेंद्र सिंह पुत्र पीतम सिंह निवासी गोपाल नगर ने बताया कि 15 जुलाई को बेटा लोकेश मोहल्ले के दो लड़कों के साथ राशन लेने गया था। तब से वह वापस नहीं लौटा था। जबकि अन्य दोनों लड़के अपने घर पर हैं। उनसे पूछताछ की तो बताया कि उन्होंने लोकेश को वापस भेज दिया था। उसके लापता होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। थाना इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर की तलाश की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.