हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंकशन रेलवे स्टेशन पर सामान्य श्रेणी के कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब किफायती दर पर भोजन उपलब्ध होगा। जनता खाना के नाम से रेलवे ने शुरू की इस योजना के तहत कोच के सामने ही काउंटर लगाया जाएगा और यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। मथुरा में यात्रियों के लिए अब किफायती भोजन (इकोनॉमी मिल) उपलब्ध हैं। जिसमें आगरा मंडल के मथुरा जंकशन स्टेशन पर व्यवस्था की गई है। जिसमें रेलवे स्टेशन पर IRCTC द्वारा जनरल यात्रियों के लिए यह सेवा उपलब्ध करवाई गई है। जल्द ही अन्य स्टेशन जहां पर अनुमति है वहा जनता खाना के द्वारा यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। रेलवे बोर्ड द्वारा हाल ही में सामान्य श्रेणी के कोच के यात्रियों के लिए किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने की जरूरत महसूस की थी। इसके बाद इसकी समीक्षा की गई है और यह निर्णय लिया गया है कि जनरल कोचों में किफायती भोजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म जहां ट्रेन के सामान्य कोच के डिब्बे आकर रुके वहां किफायती भोजन (इकोनॉमी मिल) के काउंटर लगाए जाए। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि जनरल डिब्बों के यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी जिससे उनकी विशेषकर लंबी दूरी की यात्रा सुखद बन जाएगी। मंडल के मथुरा स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर जहां गाड़ी के सामान्य श्रेणी कोच आकर रुकते हैं वहां इकोनोमी मिल स्टॉल स्थापित की गई है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि लंबी दूरी में सफर कर रहे सामान्य श्रेणी कोच के यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा सामान्य श्रेणी कोच के सामने ही सस्ता खाना (इकोनॉमी मिल) उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। ताकि भीड़- भाड़ की स्थिति में सामान्य श्रेणी के यात्री आसानी से खाना ले सके। उन्होंने बताया कि काउंटर का उपयोग IRCTC के अधिकृत प्लेटफार्म विक्रेताओं द्वारा किया जाएगा। जनरल कोच के यात्रियों को मिलने वाले खाने को दो कैटेगरी में रखा है। पहली कैटेगरी में 20 रुपए में यात्री को 7 पूरी(175 ग्राम),सूखी आलू की सब्जी(150 ग्राम) और आचार(12 ग्राम) अच्छी गुणवत्ता वाले कागज के डिब्बे में उपलब्ध कराए जाएंगे। दूसरी कैटेगरी में 50 रूपए के कॉम्बो भोजन में कैसरोल में क्षेत्रीय व्यंजन,आयटम,स्नैक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा तथा इसका वजन 350 ग्राम होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
