हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां पुलिस एक वारदात का खुलासा करती है उससे पहले बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं। शहर कोतवाली इलाके में बदमाशों ने पूर्व विधायक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरों की तलाश में जुट गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शहर कोतवाली इलाके के पॉश कॉलोनी डैंपियर नगर में बेखौफ बदमाशों ने पूर्व विधायक और भाजपा नेता के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। देर रात हुई इस वारदात की जानकारी सुबह परिवार के जागने पर हुई। पूर्व विधायक और भाजपा नेता चंदन सिंह मथुरा के डैंपियर नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। यहां बुधवार की देर रात अज्ञात चोर बाउंड्री कूदकर कोठी में घुसे। यहां चोरों ने रसोई में बनी खिड़की में लगी रॉड को निकाला और उसके रास्ते घर में घुस गए।रात करीब 3 बजे घर में घुसे चोर वारदात को अंजाम दे कर हुए फरार। चोरी की वारदात से पूर्व विधायक गुस्से में नजर आए। पूर्व विधायक ने कहा कि पॉश इलाके में इतनी बड़ी चोरी होती है अब क्या कहें सरकार हमारी है। किसी पर उंगली नहीं उठा सकते,उंगली उठाएंगे तो कहेंगे अपनी सरकार पर उंगली उठा रहे। पुलिस प्रयास करेगी तो दो दिन में ,चार दिन में चोरी खोल सकती है। वारदात की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वारदात की परिवार से जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने को मिली। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में चोर घर के अंदर घुसते और बक्सा नुमा तिजोरी ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
