• Fri. Jul 3rd, 2026

इंस्टग्राम पर लव स्टोरी, पहले दोस्ती फिर इश्क, अब प्रेमी संग भागी स्कूल में पढ़ाने वाली युवती

ByVijay Singhal

Jul 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई और दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता नहीं चल सका। निजी स्कूल में पढ़ा रही युवती प्रेमी के साथ गायब हो गई। स्वजन ने एक युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्कूल में शिक्षिका के रूप में बच्चों पढाती थी। सोमवार को रोजाना की तरह वह स्कूल में पढ़ाने गई थी, उसके बाद वापिस लौट कर घर नहीं आई। जिससे स्वजन चिंतित हो गए। उन्होंने संभावित ठिकानों व रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। इस दौरान स्वजन ने युवती के मोबाइल के आइडी खोली तो उसमें पता चला कि युवती की आकाश नाम के युवक से बात हुई है। जिसे देख स्वजन ने आकाश नाम के युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर शादी के उद्देश्य से युवती का अपहरण कर ले जाने के आरोप की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव का कहना कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के चक्कर में युवती के गायब होने का मामला आया है। प्रार्थना पत्र पर एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.