• Sun. Nov 29th, 2026

ब्रह्मलीन महंत स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज का षोडशी महोत्सव 11 जुलाई

Byvijay.singhal1233

Jul 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृन्दावन।मोतीझील स्थित अखंडानंद आश्रम (आनंद वृन्दावन) के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन महंत स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज का षोडशी महोत्सव (भंडारा) 11 जुलाई 2023 को प्रातः 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
अखंडानंद आश्रम के संत सेवानंद ब्रह्मचारी व आचार्य मनोज शुक्ला ने बताया है कि षोडशी महोत्सव के अंतर्गत वृहद श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। जिसमें कई प्रख्यात संत,विद्वान व धर्माचार्य भाग लेंगे।तत्पश्चात संतों व महंतों के द्वारा वर्तमान अध्यक्ष महंत स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज को चादर ओढ़ाई जाएगी। आनंद वृन्दावन चेरिटेबल ट्रस्ट के महामंत्री चिराग सी शाह ने सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं से इस आयोजन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.