हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कल दिनांक 7 जुलाई 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक आवश्यक बैठक मथुरा कैंट बिजली घर के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राय सिह व डॉ विजय पाल ने संयुक्त रूप से की संचालन राम अवतार सिंह ने किया। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही 23 जुलाई को आगरा में होने वाली भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की पंचायत को सफल बनाने व संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक से पूर्व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी का महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद राजवीर नेताजी व जिला टीम ने फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जनपद में विद्युत विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही के विरोध में ग्रामीण अभियंता को ज्ञापन सौंपा व घेराव किया। बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर उत्तर प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा जनपद में विद्युत विभाग द्वारा जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था का बुरा हाल है धान की फसल की सिंचाई के लिए पानी की बहुत ही आवश्यकता है लेकिन विद्युत विभाग द्वारा 24 घंटे में 8 घंटे सप्लाई भी किसानों को नहीं दी जा रही विद्युत विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं।
जल्द ही भारतीय किसान यूनियन टिकैत की जिला कार्यकारिणी का गठन होगा जिस में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही कमेटी में पद दिया जाएगा सभी कार्यकर्ता जी जान से संगठन हित में जुट जाएं। 23 जुलाई को आगरा में होने बाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। बैठक को संबोधित करते महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी ने कहा 23 जुलाई को आगरा में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए मथुरा वृंदावन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। आगरा महापंचायत में मथुरा जनपद की होगी अहम भूमिका मथुरा जनपद से दर्जनों गाड़ियों का काफिला आगरा महापंचायत में पहुंचेगा।विद्युत विभाग के अधिकारी विद्युत बिल के नाम पर किसानों का उत्पीड़न करते हैं लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। मथुरा जनपद में 72 घंटे के अंदर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो मथुरा महानगर कैंट बिजली घर पर किसानों के साथ एक बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी बैठक में प्रमुख रूप से घू रेलाल शास्त्री अमन चाहर मंडल अध्यक्ष आगरा प्रतिनिधि जगदीश परिहार गिर्राज सिंह परिहार सुमन चौधरी चुनमुन चौधरी नीरेस कुमार सत्यदेव शर्मा सुंदर सिंह सतवीर परिहार जावेद पठान इंद्रपाल सिंह कैप्टन छीतर सिंह रामगोपाल ओ कार सिंह सुरेश चंद्र रवि चौधरी शैलेंद्र चौधरी रोहित शर्मा राजवीर सिंह आल्हा सिंह प्रमोद सोलंकी संजय अग्रवाल प्रमोद कुमार जगबीर सिंह ओमवीर सिंह योगेश कुमार जगदीश चौकर रामवीर दयाराम चौधरी प्रदीप जरेलिया देवेंद्र सिंह पारसोली बृज बिहारी चौधरी अजान निजाम खान हातिम अकरम अनिल अबरार देवेंद्र सिंह पप्पू अजीत कुमार शर्मा धर्मेंद्र राजकुमार नेम हरवीर सिंह भगवान दास सोनू प्रधान हाकिम सिंह डॉ विजय पाल सिंह रामशरण योगेश कुमार जय का विनीत विनोद सोनवीर सिंह परिहार जाहिद लाला कोमल सारस्वत लखनलाल दिनेश फौजी मुकेश कुमार दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
