• Sun. Nov 29th, 2026

बांके बिहारी मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप

Byvijay.singhal1233

Jul 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दो महिलाएं निजी सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा रही हैं। वायरल वीडियो के अनुसार निजी सुरक्षा कर्मियों ने दर्शन करने आई महिला श्रद्धालुओं से मारपीट की। वहीं सुरक्षा एजेंसी ने इसे आपसी रुपयों के लेनदेन का मामला बताया है। बांके बिहारी मंदिर के झगड़े के वायरल हो रहे वीडियो में गेट संख्या 1 के पास कुछ लोग खड़े हैं एक महिला जमीन पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आवाज आ रही है कि सुरक्षा कर्मियों को देखो गुंडई किस तरह से श्रद्धालुओं के साथ कर रहे हैं बर्ताव। वहीं इस विडियो में कुछ निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में जमीन पर लेटी हुई महिला के साथ कुछ और महिलाएं भी हैं जो कि महिला सुरक्षा कर्मियों पर आरोप लगा रही हैं। वहीं जमीन पर लेटी हुई महिला तेज आवाज में दर्द से चीखती हुई दिखाई दे रही है। मौके पर भीड़ है लोग वीडियो भी बना रहे हैं।वायरल हो रहे वीडियो के बारे में सुरक्षा एजेंसी के प्रभारी नीरज से जब जानकारी की तो उन्होंने बताया कि यह जो महिला लेटी हुई है पहले सुरक्षा गार्ड थी। इसका रूपयों का कुछ लेनदेन था।इसी को लेकर यह 4,5 महिलाओं को लेकर आई और झगड़ा किया। मामला बांके बिहारी पुलिस चौकी पहुंचा जहां से कोतवाली ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष से विवाद के पीछे वजह की जानकारी करने का प्रयास किया तो उनका पक्ष नहीं मिल सका। बांके बिहारी मंदिर में उत्तर प्रदेश पुलिस के अलावा प्रबंधन ने निजी सुरक्षा एजेंसी SIS को दे रखी है। इस एजेंसी के सुरक्षा कर्मी मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। इस एजेंसी के यहां करीब 60 गार्ड लगे हुए हैं। यह गार्ड मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं जिससे वह सुगमता से दर्शन कर सकते हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.