• Sun. Nov 29th, 2026

फरह पुलिस ने 22 साल से हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jul 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की थाना फरह पुलिस ने 22 साल से हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिहार के छपरा के रहने वाले इस आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे पर होम एप्लायंस से भरे ट्रक को उसके ड्राइवर की हत्या करने के बाद लूट लिया था। मामले में पुलिस 12 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। मथुरा पुलिस ने हत्या और लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। फरह थाना पुलिस और स्वाट टीम इनामी बदमाश विकास की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि 22 वर्षों से लूट और हत्या के मामले में फरार चल रहा 25 हजार रूपए का इनामी बदमाश विकास पुत्र भुवनेश्वर सिंह निवासी ग्राम माने थाना एकमा छपरा बिहार नेशनल हाईवे पर है। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे से विकास को गिरफ्तार कर लिया। 10 दिसंबर 2000 को थाना फरह क्षेत्र में नेशनल हाई वे पर महुआन के समीप के अज्ञात शव मिला जिसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि शव 26 वर्षीय सुरेश पुत्र बंशधारी निवासी अवरे थाना रामपुर जिला सतना मध्य प्रदेश का था। सुरेश की हत्या विकास और उसके साथियों ने मिलकर की थी। सुरेश ट्रक चलाता था, विकास ने ट्रक लूटने के लिए उसकी हत्या की और ट्रक लेकर फरार हो गया। सुरेश ट्रक संख्या HR 51 GA 0251 चलाता था। जिसमें 95 ओवन, 1 फ्रिज,6 वाशिंग मशीन के अलावा 63 टीवी थे। विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस ट्रक को लूट लिया और सुरेश की हत्या कर दी। विकास और उसके साथियों ने खाली ट्रक को एटा में लावारिस हालत में खड़ा कर दिया। ट्रक लूट के संबंध में थाना कोतवाली एटा में ट्रक के मालिक ने सुरेश और हैल्पर के विरुद्ध मुकदमा धारा 406 में दर्ज कराया। इसकी जांच हुई तो 24 जनवरी 2001 को आगरा के थाना जैतपुर निवासी रामजीत पुत्र हकीम के घर से लूटा हुआ सामान बरामद हुआ। जिसके संबंध में थाना जैतपुर में धारा 411 में मुकद्दमा दर्ज हुआ। इस मामले की जांच कर रही फरह पुलिस को 13 आरोपियों के नाम सामने आए। जिसमें से 12 आरोपियों को पुलिस ने वारदात के कुछ महीने बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं वारदात को अंजाम देने का मुख्य आरोपी विकास फरार चल रहा था। इस पर पुलिस ने 25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था। विकास को पुलिस ने 22 वर्ष बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.