• Fri. Jul 3rd, 2026

मोतीकुंज बाजार में विद्युतकर्मी पर हमला, जेई की बाइक तोड़ी

ByVijay Singhal

Jul 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मोतीकुंज बाजार में कुछ युवकों ने विद्युत कर्मी पर हमला बोल दिया। बचाव में पहुंचे जेई की भी बाइक तोड़ दी और भाग गए। इस मामले में जेई ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बुधवार दोपहर कैंट क्षेत्र स्थित मोतीकुंज बाजार में उपभाेक्ता की बिजली संबंधी शिकायत पर बिजली संविदा कर्मचारी राजकुमार वहां पहुंचा। मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर काॅलोनी के कुछ युवकाें से उसका विवाद हो गया। इस दौरान उक्त युवकों ने विद्युत कर्मी को हॉकी-डंडों से पीटा और जमीन पर गिरा कर मारा। इससे वह घायल हो गया। घायल कर्मचारी राजकुमार ने घटना की जानकारी जेई राकेश यादव को दी। वहां पहले से मौजूद हमलावर युवकों ने कर्मचारी के बचाव में आए जेई की बाइक तोड़ दी। जेई राकेश यादव ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों और थाना हाईवे पुलिस को दी। साथ ही घायल संविदा कर्मी राजकुमार को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से परिजन उसे आगरा ले गए। एसडीओ गौरव गुप्ता भी घटना के बाद थाने पहुंचे। जेई राकेश यादव ने इस मामले में हेमंत रावत एवं चार अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीओ गौरव गुप्ता ने बताया कि विद्युत संविदा कर्मी राजकुमार उपभोक्ता की शिकायत पर मोतीकुंज बाजार गया था। वहां अज्ञात युवकों ने पीट कर उसे घायल कर दिया। इस मामले में थाना हाईवे में एफआईआर दर्ज कराई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.