हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में चौथ न देने पर पिटाई और प्लाॅट पर कब्जा करने की धमकी देने के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला चैतन्य विहार का है, जहां रामबाबू निवासी मनी पाड़ा का 1900 वर्ग मीटर का प्लाॅट है। उसका आरोप है कि करन शर्मा और जसवंत सिंह निवासी सकराया, प्रदीप बनर्जी निवासी चैतन्य विहार, रामगोपाल निवासी सादाबाद हाथरस और धर्मेंद्र निवासी बड़ौत उससे चौथ वसूली करते हैं। पहलवानों को लाकर पिटाई करते हैं और चौथ न देने पर प्लाॅट पर कब्जा करने की धमकी देते हैं। उक्त प्लाॅट 16 अगस्त 2008 में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण से उसके नाम हुआ था। 16 जून 2023 को वह बाहर गए थे, तभी आरोपियों ने चहारदीवारी तोड़ दी और गेट को ले गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
