• Sun. Nov 29th, 2026

प्रेम मन्दिर में बम रखने की झूठी सूचना देने वाला वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jul 5, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना वृन्दावन व सर्विलांस टीम द्वारा अथक मेहनत व लगन से मु0अ0स0 306/2023 धारा 505/507 भादवि में प्रकाश में आए वांछित अभि0 अनिल कुमार पटेल को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05/07/2023 को पानीघाट चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभि0 के विरुद्ध  आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण- दि0 02/07/2023 को अज्ञात व्यक्ति ने अपने मोबाइल नम्बर 8279692331 से सूचना दी कि धार्मिक स्थल प्रेम मन्दिर में जगह-जगह बम्ब रखे हुये हैं, प्रेम मन्दिर को उड़ा दूँगा जिस पर मन्दिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मन्दिर परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया परन्तु सूचना झूठी निकली। जिसके सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0स0 306/2023 धारा 505/507 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया। थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर सर्विलांस टीम की मदद व लोकल इंटेलिजेंस से प्रकाश में आए अभि0 अनिल कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.