हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के प्रमुख मंदिरों में शामिल श्रीद्वारिकाधीश मंदिर पुष्टिमार्गीय संप्रदाय से जुड़ा है। यहां श्रावण मास के दौरान हिंडोले और घटाओं का आयोजन किया जाता है। हिंडोले और घटाओं का आकर्षण ऐसा है कि इनके दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग यहां आते हैं। इस दौरान ठाकुर जी की आभा देखते ही बनती है। ठाकुर जी के नित नए स्वरूप को निहारने के लिए भक्त एकजुट होते हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार श्रावण मास में हिंडोलों की शुरुआत बुधवार को होने जा रही है। पहले दिन राजाधिराज स्वर्ण एवं रजत हिंडोले में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 5 जुलाई से शुरू हो रहे हिंडोला में शाम 5:10 से 5:40 तक ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज स्वर्ण एवं रजत हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। 6 जुलाई को फिरोजी मखमल हिंडोला सजाया जाएगा। मथुरा। मंदिर श्री द्वारिकाधीश में श्रावण मास के धार्मिक आयोजनों का दौर बुधवार से शुरू हो जाएगा। शुरुआत राजाधिराज स्वर्ण और रजत हिंडोले में विराजकर करने जा रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने हिंडोले की तैयारी कर ली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
