• Fri. Jul 3rd, 2026

जिला अस्पताल को मिले 10 प्रशिक्षु चिकित्सक, मरीजों को मिली राहत

ByVijay Singhal

Jul 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल को 10 नए डॉक्टर मिले गए हैं। शासन की स्वीकृति के बाद 10 प्रशिक्षु डॉक्टर मंगलवार से ओपीडी में रोगियों का उपचार करने लग गए। ये अगले तीन महीने तक यहीं सेवाएं देंगे। डिस्टि्रक्ट रेजिडेंशियल प्राेग्राम के तहत केडी मेडिकल कॉलेज से आए ये डॉक्टर दिन के अलावा रात में भी उपलब्ध रहेंगे। इससे मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। चिकित्सकों की कमी के कारण अक्सर यहां आने वाले मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पाता था। जिला अस्पताल में पिछले करीब चार साल से फिजीशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, ईएनटी सर्जन के अलावा रेडियोलॉजिस्ट की कमी थी है। डॉक्टरों की कमी के चलते रोगियों का इलाज नहीं हो पा रहा। इस सबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस ने कई बार उच्चाधिकरियों को अवगत करवाया और एक दर्जन ने अधिक डॉक्टरों की मांग की थी। इसके बाद शासन की डिस्टि्रक्ट रजिडेंशियल प्रोग्राम योजना के तहत डॉक्टर उपलब्ध करवाने की मांग की, जिसे स्वीकृति मिल गई। इस येाजना के तहत शासन ने 10 प्रशिक्षु डॉक्टर जिला अस्पताल को दिए हैं। ये वे प्रशिक्षु डॉक्टर हैं जो कि केडी मेडिकल कॉलेज में एमएस और एमडी के छात्र हैं। अस्पताल को मिले ये प्रशिक्षु डॉक्टर मेडिसिन, ईएनटी, रेडियोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक, आई सर्जन की कमी पूरी करेंगे। ये सभी अस्पताल परिसर में बने आवासों में रहेंगे ताकि दिन के साथ रात में भी उपलब्ध रहें। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. मुकुन्द बंसल ने बताया कि डिस्टि्रक्ट रेजिडेंशियल प्रोग्राम के तहत 10 प्रशिक्षु डाॅक्टर अस्पताल को मिले हैं, जो कि ओपीडी में रोगियों का उपचार करने लगे हैं। इन सभी 15 दिन में फीडबैक लिया जाएगा और रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज के एचओडी को भेजी जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.